फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहार में कांग्रेस नियुक्त करेगी चार सचिव

Sun, 08 Apr 2018 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना  
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे गोहिल ने कहा कि बिहार के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र की जाएगी। राज्य के चार भागों में चार सचिवों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


पटना के सदाकत आश्रम स्थिति पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए गोहिल ने कहा कि भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है। भाजपा दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है। वह झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने झूठ बोला कि अजा/अजजा एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसमें केंद्र सरकार पार्टी नहीं थी। सच्चाई यह है कि केंद्र ने वर्ष 2015 में जो शपथपत्र दाखिल किया था, उसमें कहा गया था कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब किसी प्रकार की टूट नहीं होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें