फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में टेंपो-बाइक की जोरदार टक्कर, महिला समेत 4 लोग गंभीर घायल, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 28 Apr 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

शिकारपुर थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर 112 की टीम भेजी गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से बाइक और टेंपो को जब्त किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों को लेने पहुंची एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। घटना जिले के नरकटियागंज-रामनगर मुख्य मार्ग स्थित चानकी गांव के पास की है। जहां गुरुवार देर शाम बाइक और टेंपो की बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई थी।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

शिकारपुर थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर 112 की टीम भेजी गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से बाइक और टेंपो को जब्त किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


घटना में घायल हुए लोगों की पहचान बगहा एक के बंजरिया गांव निवासी परशुराम शर्मा (45), व्यास शर्मा (48), शिकारपुर थाना के दिउलिया गांव निवासी जाकिर मियां (15) और रामनगर निवासी आरती देवी (25) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, नरकटियागंज से रामनगर की ओर एक टेंपो जा रहा था। तभी रामनगर की तरफ से नरकटियागंज के तरफ बाइक आ रही थी। इसी बीच चानकी गांव के पास दोनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में उक्त लोग घायल हो गए। 

अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें