फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के सिवान में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 02 Feb 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले के कचहरी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सभी सुबह मजार से लौटकर वापस आ रहे थे कि तभी गोपालगंज की तरफ से आ रही ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया। मरने वाले सभी गोपालगंज के रहने वाले थे। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोहरे की वजह से मरने वालों को ट्रेन के आने का सटीक अंदाजा नहीं लग पाया। पुलिस और जीआरपी की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है। सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें