फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नेपाल से सटे इलाके में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली मार गिराए गए

Fri, 10 Jul 2020 04:27 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Naxal encounter - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह चार नक्सलियों को मार गिराया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अत्याधुनिक हथियारों की बरामदगी हुई है। एसएसबी आईजी संजय कुमार के अनुसार मुठभेड़ सुबह लगभग 4.45 बजे हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हमें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों में छिपे माओवादियों के एक समूह के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए हमने एक ऑपरेशन की योजना बनाई थी। कुमार ने कहा कि नक्सलियों के समूह का नेतृत्व राम बाबू साहनी उर्फ राजन कर रहा था, जो घटनास्थल से फरार हो गया, हालांकि उसके डिप्टी 'बिपुल' के अलावा तीन अन्य लोगों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। एसएसबी अधिकारी ने बताया कि साहनी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।



कुमार ने बताया कि उनके पास से एक एके -56 राइफल, तीन एसएलआर और एक 303 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के ओर से हुई गोलीबारी में एसएसबी जवान ऋतुराज घायल हो गए, हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं।

मुंगेर में नक्सलियों ने किया हमला

इस बीच इस मुठभेड़ की जगह से सैकड़ों किलोमीटर दूर मुंगेर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। डीआईजी, मुंगेर रेंज, मनु महाराज ने कहा कि मृतकों की पहचान 39 वर्षीय बृजलाल टुडू और एक सुधारवादी नक्सली अरुण रे (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें