फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: बिहार में साइबर धोखाधड़ी मामले में चार दबोचे, पकड़ने गई पुलिस तो चला दी गोलियां

Sun, 14 Aug 2022 03:48 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नवादा/शेखपुरा

सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बोतल विदेशी शराब भी बरामद की है। बयान में कहा गया है कि मिथिलेश प्रसाद साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में तेलंगाना पुलिस का वांछित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा जिले में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को भवानी बीघा गांव में एक आरोपी मिथलेश प्रसाद के घर की तलाशी ली।

विज्ञापन


पुलिस जब वहां पहुंची तो मिथिलेश के घर के बाहर एक वाहन में बैठे चार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

नवादा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आरोपी साइबर अपराधों के कई मामलों में शामिल गिरोह के सदस्य हैं। बयान के अनुसार, पुलिस ने उनके कब्जे से 1.23 करोड़ रुपये नकद, दो वाहन और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बोतल विदेशी शराब भी बरामद की है। बयान में कहा गया है कि मिथिलेश प्रसाद साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में तेलंगाना पुलिस का वांछित है।

इसी बीच एक अन्य मामले में शेखपुरा के जिलाधिकारी सावन कुमार ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि कुछ साइबर अपराधियों ने मोबाइल नंबर 9664781209 से डीएम का फर्जी वाट्सएप ग्रुप बनाकर जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से राशि की मांग की स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। नंबर गुजरात के निवासी के नाम पर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें