फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: JDU के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी; कहा- बहुत भ्रष्टाचार के मामले उठाता है, सुधर जा

Sun, 03 Sep 2023 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Police: पूर्व जदयू मंत्री विक्रम कुंअर ने हमसे बात करते हुए कहा कि अचानक दो बजे के आसपास मेरे नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैं डरने वाला नहीं हूं, हमेशा भ्र्ष्टाचार का मामला उठाता रहा हूं।
विज्ञापन
जदयू के पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में जदयू के पूर्व मंत्री विक्रम कुंअर को फोन पर जान मारने की धमकी मिली है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व जदयू मंत्री विक्रम कुंअर को अचानक दिन के दो बजे के आसपास दो अलग-अलग नंबरों से फोन किया गया। सामने से पूछा गया कि आप कौन बोल रहे हैं। जैसे ही पूर्व मंत्री ने अपना नाम बताया कि मैं विक्रम कुंवर बोल रहा हूं। तभी उधर से गलत भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जाने लगी। साथ ही कहा गया कि तुम बहुत भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हो सुधर जाओ नहीं तो जान से मार दिए जाओगे। इसके बाद पूर्व मंत्री विक्रम कुंअर ने नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक एवं पूर्व जदयू मंत्री विक्रम कुंअर को फोन पर अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, पूर्व मंत्री का एक मामला चार रोज पहले सामने आया था। उसमें उनके लेटर पैड पर 2022 में एक ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। बाद में उसमें दो लाख लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया और शिकायत वापस ले ली गई थी। इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।

इसके बाद हमने विक्रम कुंअर से बातचीत की तो उन्होंने बताया था कि हमें नहीं मालूम है इस मामले पर कुछ। एक वार्ड सदस्य के पति प्रिंस उपाध्याय के द्वारा यह सब किया गया है और उसी की यह आवाज है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं एफआईआर कर रहा हूं, जिसके बाद आज फोन पर पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी शिकायत पूर्व मंत्री ने नगर थाने और सीवान एसपी को लिखित रूप में दे दी है।
विज्ञापन


पूर्व जदयू मंत्री विक्रम कुंअर ने हमसे बात करते हुए कहा कि अचानक दो बजे के आसपास मेरे नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैं डरने वाला नहीं हूं, हमेशा भ्र्ष्टाचार का मामला उठाता रहा हूं। आगे भी उठाता रहूंगा। भ्रष्टाचार के लगातार मामले उठाते रहने की वजह से ही मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। मैंने प्रशासन को लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें