फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू में घमासान जारी, पार्टी चिन्ह के लिए चुनाव आयोग जाएंगे केसी त्यागी

Fri, 08 Sep 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
केसी त्यागी - फोटो : Rajyasabha
विज्ञापन
बिहार सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केसी त्यागी पार्टी चिन्ह के लिए आज 12 बजे चुनाव आयोग जाएंगे। उनके साथ पार्टी के नेता आरसीपी सिंह, संजय झा और राजीव रंजन सिंह भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

  JD(U) delegation including KC Tyagi, RCP Singh, Sanjay Jha& Rajiv Ranjan Singh to go to EC over the issue of party symbol, at 12 noon today. — ANI (@ANI) September 8, 2017
गौरतलब है कि शरद यादव के खिलाफ अब पार्टी ने खुल का मोर्चा खोल दिया है। पिछले हफ्ते सांसद आरसीपी सिंह की अगुवाई में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात कर शरद की राज्यसभा की सदस्यता खत्म करने की मांग की। 
विज्ञापन


पढ़ें: लालू का तंज, नीतीश का हाल झुंड से भटके बंदर जैसा

प्रतिनिधिमंडल ने शरद पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इस संदर्भ में नायडू को ज्ञापन भी सौंपा। गौरतलब है कि जदयू के महागठबंधन से नाता तोड़ने का शरद लगातार विरोध कर रहे हैं।

इस क्रम में उन्होंने बीते दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से बुलाई गई विपक्ष की रैली में भी शिरकत की थी। इस दौरान शरद ने जदयू नेतृत्व पर महागठबंधन से अलग होने के फैसले पर अंगुली उठाई थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में जनादेश महागठबंधन को मिला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें