फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, समस्तीपुर-दरभंगा रेलमार्ग पर परिचालन बाधित

Sun, 28 Jul 2019 10:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से कई जिलों में हालात और बिगड़ गए हैं। समस्तीपुर-दरभंगा रेलमार्ग पर बाढ़ का पानी पहुंच जाने के कारण  रेल परिचालन बाधित हो गया है। जिससे हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात का जायजा लेने  के लिए रेलवे इंजिनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बिहार में मानसूनी बारिश से उफनाई कोसी और गंडक सहित कई नदियां उफान पर हैं जिससे बाढ़ की स्थिति आने वाले दिनों में और गंभीर हो सकती है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 13 जिलों के 106 ब्लॉकों की 1,241 पंचायतों में 82.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। राहत और पुनर्वास का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि आपदा से बचने वाले प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये दिए गए।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित 13 जिले शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें