फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में पांच लोगों की हत्या से सनसनी, गया और नवादा में मिले शव

Wed, 29 May 2019 01:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गया से दो लोगों और नवादा से तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। गया में पुलिस ने दो युवकों के शव रघाटी थाना अंतर्गत पंडौल गांव के समीप नहर किनारे से बरामद किए। वहीं तीन लोगों के शव नवादा जिले की कौआकोल में मिले हैं।

विज्ञापन


गया में मिले शवों से पता चलता है कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि दोनों शव चालकों के हैं जिन्हें दूसरी जगह पर मार कर यहां फेंक दिया गया। दोनों के शरीर पर कई जगह कटे होने के निशान मिले हैं।

उदय शंकर ने आगे बताया कि शवों से सुबह तक खून रिसने के कारण आशंका है कि हत्या सुबह में ही की गई होगी। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ नवादा जिले की कौआकोल पुलिस ने 24 मई को अगवा किए गए तीन युवकों के शव आज सुबह बरामद किए। ये शव कौआकोल थाना क्षेत्र के महादेव मठ के पहाड़ पर मिले। कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव बरामदगी की पुष्टि की है। 

जिन तीन लोगों के शव मिले हैं उन्हे 24 मई की शाम अगवा कर लिया गया था। तीनों युवक दो अलग-अलग बाइक से कौआकोल से वापस सिकंदरा लौट रहे थे। मृतकों के नाम जितेंद्र उर्फ रिंकू, राजकुमार उर्फ पल्लू तथा विक्की कुमार रजक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें