अधिसूचना के अनुसार बेतिया के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद को कोसी सहरसा भेजा गया है। डीआईजी नागरिक सुरक्षा जितेंद्र मिश्रा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी, राजेश त्रिपाणी को डीआईजी आर्थिक अपराध इकाई में नियुक्ति दी गई है। डीआईजी निगरानी रविंद्र कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, प्रणव कुमार प्रवीण को चंपारण बेतिया भेजा गया है। डीआईजी मनु महारा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।