फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : खेत में बने गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत पांच बच्चों की मौत, तीन घायल

Sat, 20 Jul 2019 08:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में खेत में बने गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के खजुरी चौर की है जहां शुक्रवार को आठ बच्चे खेत में मिट्टी काटने के बाद हुए गड्ढे में डूब गए। जिसमें पांच की मौत हो गई। मरने वालों में भाई-बहन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक में पिछले कुछ दिनों से जलस्तर काफी ऊपर चला गया है। इसको देखने के लिए आठ बच्चे चौर से होकर बूढ़ी गंडक तटबंध की ओर जा रहे थे। चौर के कुछ खेतों में मिट्टी काटने के कारण काफी गहरे गड्ढे हैं। 

बच्चों को गड्ढे का अंदाजा नहीं रहा और वे सभी के सभी उसमें में डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों को गड्ढे से स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार खेतों में करीब सात से आठ फीट गहरा गड्ढा है। 
विज्ञापन


किसानों द्वारा अपने खेतों से मिट्टी काटकर बेची गई थी। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर, उजियारपुर, अंगारघाट एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें