फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर 5 गिरफ्तार, DM-SP ने अभिभावकों से की बच्चों पर नजर रखने की अपील

Sun, 09 Apr 2023 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में डीएम ने बताया कि अफवाह और भड़काऊ संवाद फैलाने वाले लोगों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पांच लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम, एसपी और अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने रविवार को कर्पूरी भवन (टाउन हॉल) में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के सभी वर्तमान व भूतपूर्व वार्ड पार्षदों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों से शहर में शांति एवं सद्भाव कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि अफवाह और भड़काऊ संवाद फैलाने वाले लोगों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस कार्य में कई एजेंसी और टीम लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पांच लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभिभावकों से बच्चों पर नजर बनाए रखने की अपील भी की है।

बैठक में बताया गया कि सभी वार्ड स्तर पर गठित शांति समिति द्वारा लगातार संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय के साथ बैठक कर सामाजिक सद्भाव कायम रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। बैठक में सभी लोगों ने शहर की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही स्थाई सद्भाव कायम रखने के लिए समाज के सभी वर्गों के स्तर से लगातार कार्य करने की बात कही गई। बाहर से शहर में आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस मौके पर सभी अभिभावकों से अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई।
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध
बैठक में दुकानों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की समय सीमा (3PM) को विस्तारित करने और विद्यालयों में भी पठन पाठन कार्य शुरू करने को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने इस पर उचित निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में जिला स्तरीय शांति समिति और बिहारशरीफ शहर के लिए शांति समिति को पुनर्गठित किया जाएगा। इस समिति में दोनों समुदायों के ऐसे लोगों को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा जो अपना बहुमूल्य समय देकर लगातार सक्रिय रहते हुए समाज में शांति एवं सद्भाव कायम रखने के लिए तत्पर रहते हैं।

'अफवाह और भड़काऊ संवाद से बचें'
जिलाधिकारी ने सभी लोगों को अफवाह और भड़काऊ संवाद से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह/भड़काऊ संवाद फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्य में कई एजेंसी और टीम लगी हुईं हैं। अब तक ऐसे 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पोस्ट करने वाले अगर पोस्ट को हटा भी देते हैं तो भी ऐसे संवाद को तकनीक का सहारा लेकर वापस प्राप्त किया जा सकता है और ऐसे चिन्हित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि, विभिन्न वार्ड पार्षद, भूतपूर्व वार्ड पार्षद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें