फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना के रेस्टोरेंट में लगी आग, समय पर अग्निशमन नहीं पहुंचने पर भड़के लोग

Sun, 09 Apr 2023 04:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में आज अचानक एक रेस्टोरेंट में आग लग गई जिसमें रेस्टोरेंट के सारे फर्नीचर जलकर राख हो गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। मामला दीघा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पटना के रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में आज अचानक एक एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश भी था कि समय रहते अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस आगलगी में रेस्टोरेंट के फर्नीचर जलकर राख हो गये। रेस्टोरेंट में लगे टेबल कुर्सी सहित लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए। साथ ही लाखों रुपए के सामान भी जलकर बर्बाद हो गए। मामला दीघा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें