फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान यात्रा से पहले फायरिंग-बमबाजी : मुख्यमंत्री कल आने वाले हैं अररिया, आज सुबह धमाकों में एक दर्जन घायल

Thu, 02 Feb 2023 01:21 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Firng and Bomb Blast in Araria : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से एक दिन पहले अररिया में गुरुवार सुबह जमकर गोलीबारी हुई और फिर बम पटके गए। गुरुवार को गोली व बम से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अररिया में फायरिंग और धमाकों में घायल पहुंचाए जा रहे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से एक दिन पहले अररिया में गुरुवार सुबह जमकर गोलीबारी हुई और फिर बम पटके गए। रानीगंज का जगता पलार गांव में गोली और बम के धमाके सुबह साढ़े 8 बजे के बाद काफी देर तक गूंजते रहे। चुनावी विवाद के कारण पहले भी इस गांव में दर्जनों बार गोलीबारी व आगजनी हो चुकी है। गुरुवार को गोली व बम से एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बमबाजी के कारण दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में नजाम, अयूब, इम्तियाज, समीम, जुबेर आदि के नाम सामने आए हैं। घायलों ने बताया कि गांव के वार्ड सदस्य के चुनाव के दौरान वोट देने को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें