अस्पताल में इलाजरत व्रती महिला
- फोटो : अमर उजाला
आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। नालंदा में शनिवार को खरना का प्रसाद बना रही महिला और उसके पोता-पोती झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर थाना बिहार के सकुन्त मोहल्ला का है। गंभीर रूप से घायल गणेश भारती की पत्नी जानकी देवी (75) है, जबकि महिला का पोता उत्तम भारती और पोती उमा भारती का इलाज अस्पताल में चल रहा है।