Kotwali Police Station in Patna,
- फोटो : ANI
बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली पुलिस स्टेशन में आज तड़के आग लग गई। पुलिस के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया।
आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग से कितना नुकसान हुआ है। किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है।