फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : फैजल खान के कोचिंग संस्थान में लगी आग, मची अफरातफरी; फायर सेफ्टी ऑडिट में पहले ही मिली थीं कमियां

Thu, 25 Jun 2026 10:46 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Bihar : अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। छात्र छात्रों ने कहा कि आग लगी है। यह सुनते ही चाह्त्र क्लास से भागने लगे। चरों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
खान सर कोचिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के मुसल्लहपुर स्थित प्रख्यात शिक्षक  फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में आग लगने से हड़कंप मच गया। परिसर से अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद छात्रों और स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोचिंग प्रबंधन और छात्रों की सूझबूझ व तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के वक्त मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरक्षा मानकों को लेकर पहले ही उठ चुके थे सवाल
इस हादसे ने कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से ठीक पहले अग्निशमन विभाग की टीम ने संस्थान को चेताया था। जानकारी के अनुसार, बीते सात जून और तेईस जून को फायर सेफ्टी विभाग की ऑडिट टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज और उससे संबंधित अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए विस्तृत निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई गंभीर कमियां और लापरवाही मिली थीं। विभाग ने नोटिस जारी कर कोचिंग और अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सात से दस दिनों का कड़ा अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसी बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : फैजल खान की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; रौशन आनंद गुट को बड़ी राहत
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें