बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ के बीच मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। पटना के दिनकर गोलंबर क्षेत्र के नाला रोड पर स्थित इस पेट्रोल पंप पर आग लगने से अचानक से आसपास अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पेट्रोल की टंकी में अचानक धमाका होने से यह आग लगी। अंधेरा होने की वजह से आग बुझाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंप पर तेल का रिसाव हो रहा था। मगर चार दिन से इस क्षेत्र में लाइट नहीं थी। मंगलवार को बिजली आने से रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। बिहार में अब तक बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या 42 तक पहुंच गई है।