दरभंगा जंक्शन पर शनिवार की सुबह यार्ड में खड़ी ट्रेन के जनरल बोगी में आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलने लगी। 36 घंटे के भीतर दूसरी घटना से रेल प्रशासन सकते में आ गया है। घटना सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जंक्शन से सटे उत्तर बेला गुमटी के समीप खड़ी स्पेयर रैक के जनरल कोच में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही जंक्शन पर अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे और जल रही बोगी को रैक से काट कर अलग किया फिर दमकल विभाग को खबर दी गई।