फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की सबसे बड़ी चेन के मामले में एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाल ही में पटना के एक गांव में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत हो गई थी। शादी से कुछ दिन पहले ही दूल्हे में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। इस मामले में दूल्हे के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्रवाई वैश्विक महामारी के प्रसार के बावजूद विवाह कार्यक्रम आयोजित करने और नियमों का पालन न करने पर की गई है। यह मामला बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की सबसे बड़ी शृंखला का कारण बन गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पटना के एक गांव की शादी में शामिल हुए 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शादी करने के दो दिन बाद 30 साल के दूल्हे की मौत हो गई थी। यह गांव पटना से 50 किलोमीटर दूर है। यह बिहार का पहला ऐसा मामला बन गया है जिसमें वायरस का इतने बड़े स्तर पर फैलाव हुआ है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह एफआईआर गुरुवार को दूल्हे के पिता अंबिका प्रसाद के खिलाफ दर्ज की गई है। अंबिका प्रसाद के बेटे की 17 जून को मौत हो गई थी। इससे दो दिन पहले उसे तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसके शव का बिना अधिकारियों को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन डीहपाली गांव में लगे जांच शिविर में लिए गए 259 नमूनों में से 95 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके बाद पॉजिटिव रिपोर्ट वाले सभी लोगों को आइसोलेशन केंद्र भेजा गया और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर विवाह कार्यक्रम में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के लिए जांच शुरू की गई। बयान के अनुसार, 'जांच में सामने आया कि विवाह कार्यक्रम में 50 से ज्यादा व्यक्ति शामिल हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे मानकों का भी पालन नहीं किया गया था।'

मरने वाला व्यक्ति गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था जो मई के अंतिम सप्ताह में विवाह करने के लिए घर आया हुआ था। उसकी शादी 15 जून को हुई थी, जिससे कुछ दिन पहले उसमें बीमारी के लक्षण दिखे थे। जानकारी के अनुसार उसने शादी रोकने की भी बात कही थी,लेकिन परिवार वालों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके साथ ही बिना जानकारी अंतिम संस्कार कर देने के चलते यह भी साफ नहीं हो पाया कि दूल्हे को कोरोना था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें