फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Bangalore: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण के खिलाफ दरभंगा कोर्ट में गृह मंत्री पर नालसी दर्ज

Tue, 02 May 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की नीयत से ही ऐसा बयान दिया है। इससे देश का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दर्ज हुई नालसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेलगावी में बीजेपी नेता अमित शाह ने एक विवादित बयान दिया था। उसे लेकर जिला कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने दो मई मंगलवार को दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां धारा 153, 505(2), 506 भादंवि के तहत एक नालसी केस दर्ज कराया है। यह जानकारी कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में भड़काऊ बयान दिया गया और नफरत फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि अगर गलती से भी कांग्रेस आई तो पूरे कर्नाटक में दंगा फैल जाएगा। इससे वहां की जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की नीयत से ही ऐसा बयान दिया है। इससे देश का माहौल खराब होगा। इस दौरान प्रतिभा सिंह के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम, कमलाकांत चौधरी और प्रो. मिथिलेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें