फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ओपिनियन पोल में NDA की सरकार के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में पहले चरण के मतदान से पूर्व आए अंतिम ओपिनियन पोल के नतीजों में नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। इस सर्वे में मोदी के अगुवाई वाला एनडीए 128 सीटों के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन को 112 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


पूरे बिहार में अलग-अलग मुद्दो पर हुए एबीपी-नीलसन के सर्वे में पिछले बार के मुकाबले इस बार एनडीए गठबंधन को 10 सीटों की बढ़त मिल रही है। हालांकि लोकप्रियता के मामले में नीतीश कुमार भी नरेंद्र मोदी से पीछे नहीं हैं। इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

बिहार की जनता जितना नरेंद्र मोदी को पसंद करती है उतना ही नीतीश कुमार को भी पसंद करती है। इस सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें 48-48 फीसदी जनता मोदी और नीतीश को पसंद करती है।
विज्ञापन

Trending Videos

एनडीए को सीएम कैंडिडेट उतारना

नए आंकड़े सामने आने के बाद एक ओर जहां एनडीए गठबंधन के खेमे में मेंखुशी की लहर है वहीं महागठबंधन अपनी स्थिति को और मजबूत के लिए मंथन कर रही है।

गौरतलब है कि आगामी नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसकी वजह से यह मुकाबला नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी हो गया है। लोगों से जब यह पूछा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पसंद क्या है तो उनमें भी नीतीश कुमार 49 प्रतिशत मत के साथ आगे रहे।

हालांकि, सुशील मोदी बिहार के मुख्यमंत्री की दौड़ में नीतीश से ज्यादा पीछे नहीं हैं। करीब 41 फीसदी लोग दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर सुशील मोदी को पसंद करते हैं। बिहार की जनता से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार उतारना चाहिए था तो करीब 53 फीसदी लोगों ने इसके समर्थन में अपना मत दिया। वहीं मोदी के चेहरे को 35 फीसदी लोग पसंद करते हैं।

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इस सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें एनडीए गठबंधन का वोट प्रतिशत 42 फीसदी है। वहीं जेडीयू का वोट प्रतिशत 40 फीसदी है। एनडीए को केवल 2 फीसदी की ही बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इस आंकड़े से दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है।

सर्वे में बिहार के अलग-अलग इलाकों में भी कहीं एनडीए आगे है तो कहीं महागठबंधन। आइए क्षेत्रवार इन आंकड़ों को देखते हैं।

बिहार के तिरहुत सीट का सर्वे (कुल सीटें 72)
एनडीए- 55/72
जेडीयू- 17/72
अन्य- 00/72

बिहार के मगध सीट का सर्वे (कुल सीटें 62)
एनडीए- 22/62
जेडीयू- 39/62
अन्य- 01/62
विज्ञापन

कहीं एनडीए तो कहीं जेडीयू भारी

बिहार के मिथिला सीट का सर्वे (42 सीटें)
एनडीए- 25/42
जेडीयू- 17/62
अन्य- 00/42

पूर्वी बिहार के सीट का सर्वे (42 सीटें)
एनडीए- 10/42
जेडीयू- 31/42
अन्य- 01/42

बिहार के भोजपुर सीट का सर्वे (25 सीटें)
एनडीए- 16/25
जेडीयू- 08/25
अन्य- 01/25
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें