फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली और भारत की दोहरी नागरिकता पर राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर

Thu, 06 Sep 2018 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश को धोखा देने और गलत जानकारी देने के आरोप में बिहार की एक अदालत में बुधवार को एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी सिंह की अदालत में वकील सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर परिवाद पत्र में कहा गया है कि राहुल गांधी ने इटली और भारत की दोहरी नागरिकता ली है और इन दोनों देशों का पासपोर्ट रखा है।
विज्ञापन


परिवाद पत्र में यह भी कहा गया है कि इटली में मार्च में हुए आम चुनाव में राहुल ने मतदान किया है। ओझा ने परिवाद पत्र में दावा किया है कि राहुल की पार्टी का वास्तविक नाम ‘इंदिरा कांग्रेस इंडिया’ है और उन्होंने ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ के नाम का इस्तेमाल कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें