फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आरा के टाउन थाने में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मालखाने का सामान और कागजात जलकर खाक

Sat, 13 May 2023 12:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि देर रात संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट से नगर थाना के मालखाने में आग लगी हुई है। उसे बुझाने के प्रयास में दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोग लगे हुए हैं। फिलहाल आग में मालखाने में रखे पुराने सामान और कुछ पुराने ही कागजात जले हैं, जिसका हम लोग आंकलन भी करेंगे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के आरा के टाउन थाने में शनिवार देर रात अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जहां भीषण आग लगने की घटना में थाने के मालखाने में रखे कई किमती सामान और कागजात जलकर पूरी तरह से राख हो गए। वहीं, आग लगने की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। उसके बाद स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटों और धुंए के गुबार के बीच आग पर काबू कर पाना बेहद मुश्किल हो गया। उसके बाद पुलिस ने फौरन इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। उसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग को बुझाने के लिए जुट गई।

विज्ञापन


वहीं, थाने में आग लगने की जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव को मिली। वे भी भागे-भागे टाउन थाना पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुटे नजर आए। आग लगने की घटना को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि देर रात संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट से नगर थाना के मालखाने में आग लगी हुई है। उसे बुझाने के प्रयास में दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोग लगे हुए हैं। फिलहाल आग में मालखाने में रखे पुराने सामान और कुछ पुराने ही कागजात जले हैं, जिसका हम लोग आंकलन भी करेंगे। हालांकि आग पर काबू भी पा लिया गया है। इसमें फिलहाल किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें