फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चिता से मृत विवाहित बेटी का अधजला हाथ लेकर थाने पहुंचा पिता

Thu, 26 Sep 2019 10:50 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मंगलवार की रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शवदाह करने लगे लेकिन इस दौरान महिला का पिता वहां पहुंचा और अपनी मृत पुत्री का अधजला हाथ लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया।

विज्ञापन


लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बुधवार को बताया कि महिला का नाम संगीता देवी था और वह भुटकुन राम की पत्नी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में संगीता के पिता रामनाथ राम ने अपने दामाद सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

भट्ट ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है। साठी थाना के तहत आने वाले परोरहा गांव निवासी रामनाथ राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी 10 साल पहले सूअरछाप गांव निवासी भुटकुन राम के साथ धूमधाम से की थी। उनकी बेटी को आठ और सात साल के दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रामनाथ ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात संगीता के पति, देवर साहेब, संजीत, दीपू और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

रामनाथ ने कहा कि संगीता की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिलने पर वह सूअरछाप गांव स्थित श्मशान पहुंचे और शव को जलाये जाने का विरोध करने पर उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की।

रामनाथ ने अपनी शिकायत में कहा कि वह नहीं चाहते थे कि अंतिम संस्कार किया जाए और छीना-झपटी में चिता से उन्होंने बेटी का अधजला हाथ निकाल लिया और उसे लेकर थाने पहुंचे ताकि इस अवशेष से उनकी बेटी की मौत का कारण पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें