फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से किया रेप, तो परिवार ने काट डाला

Sat, 07 Dec 2013 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में मुजफ्फरपुर के मिठानपुरा क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई एक हत्या में कुछ अहम बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में मृतक अचिन सरकार की साली ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपनी सौतेली बेटी से बलात्कार किया था। जब परिवार वालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मिल कर अचिन की हत्या कर दी।

अचिन की साली रोजी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 14 साल की सौतेली बेटी से रेप करता था।

बहन से मिलाने की बात कह ले गया खेत में, कर दिया रेप

गर्भ ठहरने के बाद उसने चुपके से बेटी का गर्भपात भी करा दिया। जब परिजनों को इसका पता लगा, तो वे आग-बबूला हो गए। इसी प्रतिशोध में उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजी ने यह भी बताया कि बेटी के साथ बलात्कार की बात जान कर परिवार के लोग अचिन से काफी नाराज थे। पत्नी ज्योति का भी अचिन से झगड़ा हो गया था।

इसी क्लेश के चलते उसने ज्योति के साथ मारपीट भी की। वह घर का सामान फेंकने लगा, उसकी हरकतों को देख लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया।

गुस्से में आकर परिवार के सदस्य ज्योति, मनीष, मुकेश, अविनाश ने मिल कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को 100 मीटर की दूरी पर स्थित जेल अधीक्षक के कैंपस में फेंक कर सभी फरार हो गए।

शादी की बात कह ले गया होटल, रेप कर भाग निकला

कैंसर बताकर कराया गर्भपात
अचिन ने अपनी पत्नी ज्योति से झूठ बोल कर 14 साल की बेटी का गर्भपात करा दिया था। उसने ज्योति सहित सभी रिश्तेदारों को कहा कि बेटी को कैंसर हो गया है।

उसे इलाज के लिए बाहर ले जाना है। कैंसर की बात बोलकर वह उसे लेकर गुरुद्वारा के पास डॉक्टर के यहां आ गया था।

रोजी का कहना था कि बीस हजार रुपए में डॉक्टर से गर्भपात की बात तय की गयी थी। डॉक्टर ने पैसे लेकर गर्भपात करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें