फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठा शहीद का परिवार

Sat, 10 Aug 2013 11:53 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर शहीद बिहार रेजिमेंट के जवान विजय राय के परिजन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वे सेना अध्यक्ष विक्रम सिंह को अपने गांव बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहीद विजय राय की पत्नी पुष्पा देवी, छोटे भाई बृजनंदन राय के अलावा शहीद की मां इंजोरिया देवी, बड़े भाई राजकिशोर राय अनशन पर हैं। शहीद विजय राय के भाई बृजनंदन राय ने कहा कि थल सेना अध्यक्ष यहां आएं और सभी लोगों को घटना की पूरी जानकारी दें।

बृजनंदन ने बताया कि उन्हें अभी तक पता नहीं चल सका है कि किस तरह यह घटना घटी। किसी अधिकारी ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है। शहीद का पूरा परिवार बिहटा के आनंदपुर ठेकहा स्थित अपने गांव में अनशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुंछ में हुई घटना की जानकारी उन्हें चाहिए क्योंकि शहादत पर नेता मजाक उड़ा रहे हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें