बिहार सरकार ने दरभंगा एम्स के लिए यही जमीन चिह्नित की है।
- फोटो : अमर उजाला
शोभन इलाके की जमीन पर मछली मार रहे मछुआरे
बिहार सरकार के अनुसार, शोभन बाइपास के पास पंचोभ के इस मौजा में जो ग्रीन फील्ड दिया है उसी में एम्स निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। मुख्यमंत्री जिस शोभन की जमीन पर एम्स बनाने की बात कर रहे, वहां अभी फिलहाल जलजमाव है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी आ गया है। पानी इतना है कि अब यहां कमर से ऊपर तक पानी में प्रवेश कर चुका है। मछुआरा मछली मारने के काम में जुटे हुए देखे जा रहे हैं।
हर साल की तरह बारिश में डूब जाती है यह जमीन
ऐसे में यदि केंद्रीय स्वास्थ विभाग की टीम उनकी बात मानकर दुबारा यहां जमीन की जांच की जाएगी तो उसे यहां जमीन मिलेगी ही नहीं। क्योंकि हर साल की तरह बरसात के पानी के साथ नदियों के जलस्तर बढ़ते ही यह पूरा इलाका तीन से चार माह तक पानी डूब जाता है।
शोभन बाइपास इलाके की जमीन।
- फोटो : अमर उजाला