फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrah: नुपुर शर्मा की टिप्पणी का फेसबुक पर समर्थन करने पर दो समुदायों के बीच झड़प, इलाके में तनाव

Wed, 06 Jul 2022 09:17 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, आरा

सार

जिस स्थान पर घटना हुई, वहां सड़क किनारे चाय की दुकान के मालिक ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ जलपान करने आया था, उसे एक अन्य व्यक्ति ने उस फेसबुक पोस्ट के लिए घेर लिया जिसमें उसने नुपुर शर्मा के प्रति सहानुभूति दिखाई थी। 
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी का फेसबुक पोस्ट में समर्थन करने को लेकर बिहार के आरा शहर में बुधवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन


भोजपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राज कुमार ने कहा कि रामगढ़िया इलाके में पुलिस की भारी तैनाती की गई है, जहां मंगलवार रात हिंसा हुई थी।
 

जिस स्थान पर घटना हुई, वहां सड़क किनारे चाय की दुकान के मालिक ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ जलपान करने आया था, उसे एक अन्य व्यक्ति ने उस फेसबुक पोस्ट के लिए घेर लिया जिसमें उसने नुपुर शर्मा के प्रति सहानुभूति दिखाई थी। दोनों युवकों में कुछ देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताने वाला व्यक्ति चला गया, लेकिन कुछ मिनट बाद कई अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर लौट आया।
विज्ञापन


समूह ने हंगामा किया, फेसबुक पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पिटाई की और हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वालों की भी पिटाई की।

जिला ने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें