BSEB Result Date : इंटर बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है, जबकि मैट्रिक की परीक्षा अभी चल रही है। इस बीच बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बता दिया कि दोनों का रिजल्ट कब घोषित किया जायेगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा के रिजल्ट कब जारी किये जाएंगे इस बात की घोषणा कर दी हैं। इस बात की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गई, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड कई सालों से लगातार अन्य राज्यों की अपेक्षा इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट सबसे पहले जारी करता आ रहा है, इसी तरह इस साल भी सबसे पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले आएगा।
विज्ञापन
जानिए कब होगी सक्षमता परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण की प्रक्रिया की भी तय कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए 22 फरवरी से 12 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि परीक्षा मई-जून में संपन्न कराई जाएंगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित की जाएगी।