बिहार में पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारी गई
- फोटो : ANI
बिहार में पूर्व राजद विधायक भोला यादव के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर समर्थकों ने आगजनी कर प्रदर्शन किया है। बाइक सवार बदमाशों ने कटोरिया के पूर्व आरजेडी विधायक भोला यादव के बेटे पप्पू यादव को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पप्पू के कमर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों की चौक बाजार से लेकर अस्पताल तक पहुंच गई है। खबर है कि पप्पू मुखिया पद से चुनाव लड़ने वाले थे।