फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर के एआईजी प्रशांत कुमार के घर EOU का छापा, आय से ज्यादा संपत्ति का मामला

Thu, 10 Nov 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ पटना की विशेष सतर्कता इकाई ने 9 नवंबर को आय से ज्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था। आज की छापामारी इसी सिलसिले में की गई। 

विज्ञापन
EOU raid at Prashant Kumar Assistant Inspector General Tirhut Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने आज मुजफ्फरपुर के तिरहुत में सहायक महानिरीक्षक (AIG) प्रशांत कुमार के घर व उनके दफ्तर पर छापा मारा। छापे में नकदी, आभूषण व अन्य सामग्री जब्त की गई है। 

विज्ञापन

एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ पटना की विशेष सतर्कता इकाई ने 9 नवंबर को आय से ज्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था। आज की छापामारी इसी सिलसिले में की गई। 
 


मुजफ्फरपुर के अलावा पटना व सीवान में भी छापे
बताया गया है कि एआईजी प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास के अलावा पटना और सीवान के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। यह कार्रवाई विशेष सतर्कता इकाई द्वारा की गई। ईओयू की टीम ने प्रशांत कुमार के सीवान, पटना एवं मुजफ्फरपुर के आवास एवं कार्यालय में गुरुवार की सुबह पांच बजे एक साथ तलाशी शुरू की। 

विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार व रजिस्ट्रार रहने के बाद बने एआईजी
प्रशांत कुमार बिहार सरकार में सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार रहे हैं। इसके बाद वे एआईजी बनाए गए। इस दौरान उन पर लगभग 2,06,80,785 रुपये अवैध रूप से कमाने का आरोप है, क्योंकि यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है। 

अब तक की जांच में भारी मात्रा में नकदी, आभूषण व अन्य सामग्री जब्त की गई है। प्रशांत कुमार सीवान जिले के नई बस्ती महादेवा इलाके में रहते हैं। सीवान स्थित उनके आवास से तलाशी के दौरान नकदी एवं आभूषण बरामद किए जाने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें