एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ पटना की विशेष सतर्कता इकाई ने 9 नवंबर को आय से ज्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था। आज की छापामारी इसी सिलसिले में की गई।
बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने आज मुजफ्फरपुर के तिरहुत में सहायक महानिरीक्षक (AIG) प्रशांत कुमार के घर व उनके दफ्तर पर छापा मारा। छापे में नकदी, आभूषण व अन्य सामग्री जब्त की गई है।
मुजफ्फरपुर के अलावा पटना व सीवान में भी छापे
बताया गया है कि एआईजी प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास के अलावा पटना और सीवान के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। यह कार्रवाई विशेष सतर्कता इकाई द्वारा की गई। ईओयू की टीम ने प्रशांत कुमार के सीवान, पटना एवं मुजफ्फरपुर के आवास एवं कार्यालय में गुरुवार की सुबह पांच बजे एक साथ तलाशी शुरू की।