फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने थामा बलात्कार पीड़िता का हाथ

Mon, 27 May 2013 05:45 PM IST
पटना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में दोस्ती की मिसाल कायम करता एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी महिला मित्र की आबरू पर लगे दाग को न सिर्फ धोने का बीड़ा उठाया, बल्कि उसके साथ एक मंदिर में सात फेरे लेकर जीवनभर के लिए उसका साथ देने का वचन भी ले लिया।
विज्ञापन


बिहार के बांका जिले में बीते दिनों एक युवक के सामने उसकी 22 वर्षीय महिला मित्र से तीन लोगों ने गैंगरेप किया था और युवक की भी पिटाई की थी। भले ही वह युवक अपनी दोस्त की अस्मत नहीं बचा पाया, लेकिन जिंदगीभर उसका दर्द साझा करने के लिए उसके साथ शादी कर ली। इस मौके पर दोनों के परिजन और काफी संख्या में गांववाले व पुलिस वाले भी मौजूद थे।

इंजीनियरिंग का छात्र है युवक
शादी करने वाला लड़का इंजीनियरिंग का छात्र है। लड़के के मुताबिक गैंगरेप की घटना उसके सामने हुई थी, जिसको देखकर वह दहल गया था। यही वजह थी कि उसने समाज के सामने पीड़िता से शादी करके उसके दामन पर लगे दाग को धोने का फैसला लिया। मंदिर में शादी से पहले उन्होंने कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज भी की।
विज्ञापन


तीन लोगों ने किया था सामूहिक बलात्कार
कुछ दिनों पहले दोनों बांका के मंदार पर्वत पर घूमने गए थे, जहां तीन लोगों ने उन्हें अगवा कर युवती के साथ तीन घंटे तक गैंगरेप किया था। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत बराहात पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें