फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लालू की अंगुलियों पर नाच रहे इंजीनियर नीतीश'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में सत्ता पाने के लिए मैदान पर तो जंग लड़ी ही जा रही है, नेता ट्विटर पर भी एक दूसरे को निशाना बनाने से पीछे नहीं रहना चाहते। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जहां बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर से बांण छोड़कर महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि इंजीनियर नीतीश कुमार आज उस लालू प्रसाद की अंगुली पर नाच रहे हैं, जो भूत पिशाच में भरोसा रखते हैं और अपने नौवीं पास बेटे को पहली बार विधायक बनते हुए बिहार का नेतृत्व सौंपने का खुला एलान करते हैं।

सुशील मोदी ने सवाल पूछा है कि क्या महागठबंधन ने यह तय कर लिया है कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री न बनाने का फैसला कर चुका है?
इंजीनियर नीतीश कुमार आज उस लालू प्रसाद की अंगुली पर नाच रहे हैं, जो भूत-पिशाच में भरोसा रखते हैं और अपने नौवीं पास बेटे के पहली बार 1/1...— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 11, 2015
विज्ञापन



विज्ञापन

सुशील ने दी लालू को चुनौती

साथ ही मोदी ने लालू पर निशाना साधते हुए लिखा है कि लालू प्रसाद कहते हैं मैं गोमूत्र पिता हूं, गोबर का टीका लगाता हूं। वे गो पालकों का वोट लेने के लिए गाय को माता भी कहते हैं और दूसरे वोट बैंक पर नजर रख कर गोमांस खाने का समर्थन भी करते हैं।

गोबर का टीका तो उनके माथे पर कभी दिखा ही नहीं। गौरतलब है कि लालू की सुशील मोदी ने यह टिप्पणी तब की है जब लालू का बयान आया है कि उनका छोटा बेटा तेज प्रताप सिर्फ विधायक ही नहीं बनेगा, बल्‍कि एक समय बिहार का नेतृत्व भी करेगा।

साथ ही सुशील मोदी ने लालू को चुनौती दे डाली है कि वे गोबर का टीका माथे पर लगा कर दिखायें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें