फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू परिवार को बड़ा झटका, ईडी ने जब्त की निर्माणाधीन मॉल की तीन एकड़ जमीन

Wed, 13 Jun 2018 08:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पारिवारिक कलह इधर शांत हुआ तो उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई ने परिवार को बड़ा झटका दिया है। ईडी ने दानापुर में बन रहे निर्माणाधीन मॉल को सील कर दिया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पटना के बेली रोड पर सगुना मोड़ के पास लालू यादव परिवार के बन रहे चर्चित मॉल के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। 750 करोड़ की लागत से बन रहा बिहार का यह सबसे बड़ा मॉल है। 

यह जमीन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नाम पर है। इस जमीन का सर्किल रेट 44.7 करोड़ रुपये है, लेकिन इसे लालू यादव की कंपनी लारा प्रोजेक्ट ने वर्ष 2005-06 में महज 65 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


 यह मॉल उस वक्त मीडिया में आया जब भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस जमीन पर मॉल बनने का काम शुरू होते ही इसकी मिट्टी 90 लाख रुपये में बिहार सरकार के पर्यावरण और वन विभाग को बेचने का आरोप लगाया था। इस मामले में ईडी तेजस्वी और राबड़ी से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें