बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के डिबरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जबकि एक कोबरा जवान घायल हो गया।
पांच नक्सलियों के शव मिल गए हैं। घटनास्थल पर एके 47 और अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, डिबरा सीआरपीएफ चौकी के खैरा गांव में नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी।
इस पर सुबह से ही थाने की पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान कांबिंग कर रहे थे। शाम पांच बजे पुलिस के जवान एक घर के पास पहुंचे थे, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।