बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले सभी लोग कौरया गांव के रहने वाले हैं। सरकार ने मरने वालों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।
वहीं, स्थानीय सांसद वीरेंद्र चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर एक बजे की है।