फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result : इंडी गठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी बोले- बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी से देश को मुक्त कराना है

Thu, 06 Jun 2024 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में शीर्ष नेताओं के साथ आगे की कार्ययोजना, रूपरेखा एवं रणनीति को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ तस्वीर साधा की। उन्होंने लिखा कि 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई दिल्ली में इंडी गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ आगे की कार्ययोजना, रूपरेखा एवं रणनीति को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।

विज्ञापन


हमलोग अपने जनकल्याणकारी मुद्दों पर अडिग हैं
तेजस्वी यादव ने लिखा कि हमलोग अपने जनकल्याणकारी मुद्दों पर अडिग हैं। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पलायन, नफरत और गरीबी के कष्ट से देश-प्रदेश को मुक्त कराना है एवं तानाशाही के चंगुल से संविधान, लोकतंत्र और आपसी भाईचारे को बचाना है। पूरे देश ने मिलकर भारत के वास्तविक मिजाज़, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा की है। तमाम जांच एजेंसियों, पक्षपाती आयोग, गोदी मीडिया, सरकारी मशीनरी, असीमित संसाधनों एवं साजिशों के साथ चुनाव लड़ रहे खुद को विश्व विजेता मानें लेकिन सच यही है कि देश और बिहार की जनता ने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर तानाशाही, झूठ, जुमलों और प्रपंच को करारी हार दी है।

हम बिहार में 7-8 सीट कम मार्जिन से हारे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में सत्ता और सरोकार परिवर्तन में सकारात्मक लक्षण दिखेंगे। हम बिहार में 7-8 सीट कम मार्जिन से हारे हैं लेकिन हमने बहुजन पिछड़े और प्रगतिशील धारा की एक बड़ी नींव रख दी है। देखते रहिए अभी और कुछ बेहतर देखने को मिलेगा। अंत में तेजस्वी ने लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर अपेक्षा पर खरा उतरूंगा। आपके रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए पूर्ण मनोयोग से काम करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें