फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2025 : सिने स्टार क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा बने बिहार के स्टेट स्वीप आइकॉन, मिल रही बधाइयां

Wed, 16 Jul 2025 06:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Election Commission : चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा को बिहार का स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया है। उनके प्रशंसक अब दोनों को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बिहार विधान सभा के चुनाव होने हैं, इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी क्रम में चुनाव आयोग भी पूरी तैयारी में है। इसको लेकर बिहार निर्वाचन विभाग ने चर्चित अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन के रूप में नामित किया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


क्रांति प्रकाश झा और नीतू चंद्रा राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें