फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: साइकिल से घर लौट रहे थे बुजुर्ग, पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; मौके पर हुई मौत

Tue, 16 Jun 2026 06:49 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran: सारण में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 61 वर्षीय रामेश्वर राय की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। वृद्ध की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के छपरा अभिमान गांव निवासी 61 वर्षीय रामेश्वर राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम मारी थी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर संध्या रामेश्वर राय साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमनौर-सोनहो पथ स्थित खोरी पाकर खड़ग के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत कुमार सिंह द्वारा तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गई। वहीं आनन-फानन में घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सिर में गहरी चोट, टूटा पैर 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्घटना में रामेश्वर राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गहरी चोट लगी थी तथा एक पैर भी टूट गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गए, जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
शाम को जब उनका शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खेती-बाड़ी कर चलाते थे परिवार 
रामेश्वर राय दो भाइयों में बड़े थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी, भाई और भतीजों के साथ रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी कुष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें: गंडकी नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? सीमा विवाद में उलझी पुलिस, इलाके में सनसनी
विज्ञापन


फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए स्कॉर्पियो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें