फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप, इलाके में तनाव

Mon, 30 Jun 2025 01:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग परशुराम प्रसाद की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के गौतम यादव और जामो थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद 65 वर्षीय परशुराम प्रसाद की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने जामो थानाध्यक्ष और गांव के ही एक व्यक्ति गौतम यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी की लापरवाही और गौतम यादव की धमकियों के चलते परशुराम की जान गई। मृतक के बेटे अभिषेक कुमार के अनुसार, रविवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर गौतम यादव के साथ कहासुनी और हाथापाई हुई। इसके बाद वे अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन थानाध्यक्ष ने कथित रूप से गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया और उनकी शिकायत नहीं सुनी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान

अभिषेक ने आरोप लगाया कि उसी शाम गौतम यादव ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हो गए। सदमे में उनकी तबीयत बिगड़ी और आखिरकार रविवार को उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि परशुराम प्रसाद और गौतम यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत स्तर पर कई बार सुलह की कोशिशें हुईं, लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकल सका। परिजनों ने अब गौतम यादव पर धमकी और मारपीट, जबकि थानाध्यक्ष पर लापरवाही और शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, थानाध्यक्ष ने इस मामले में फिलहाल कोई बयान देने से इनकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता और समय पर कार्रवाई न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें