फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टेंडर घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू की 3 एकड़ जमीन सीज

Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
लालू यादव परिवार के साथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
रेलव टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने लालू के परिवार के सदस्यों की 3 एकड़ जमीन को कुर्क कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईडी की कार्रवाई नीतीश कुमार की राजनीतिक साजिश: तेजस्वी यादव

ईडी ने बिहार में कई गई कार्रवाई में जिस जमीन को कुर्क किया है वह लालू यादव के पत्नी राबड़ी देवी, बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और छोटे बेट तेजस्वी यादव के नाम से है। शुक्रवार को ईडी ने कार्रवाई करते हुए इस जमीन को कुर्क कर लिया। खबरों के मुताबिक बाजार के सर्कल रेट के हिसाब से इस जमीन की कीमत करीब 44 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। 
  ED attaches land worth Rs. 44.75 Crore (circle rate) of Lara Project LLP of Rabri Devi & others under PMLA in IRCTC hotels corruption case. pic.twitter.com/lKjG7OIYnk — ANI (@ANI) December 8, 2017
विज्ञापन




गौरतलब है कि 2 दिसंबर को ईडी अधिकारियों की एक टीम ने बिहार की राजधानी पटना में ईडी के कार्यालय में ही राबड़ी से बंद कमरे में करीब सात घंटे तक पूछताछ की। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भी आई थीं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि लालू परिवार ईडी की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए ईडी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। 

इससे पहले आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार के छह सदस्यों पर बेनामी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। कार्रवाई किए गए छह सदस्यों में लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव शामिल थे। जबकि आयकर विभाग ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और उनके पति शैलेश, बेटी रागिनी और बेटी चंदा की प्रॉपर्टी जब्त करने का नोटिस जारी किया था। जब्त संपत्ति में दिल्ली के जमीन, प्लॉट और भवन और पटना की 9.32 करोड़ की कीमत वाली जमीन शामिल थी। हालांकि वर्तमान बाजार रेट के मुताबिक आयकर अधिकारी इसकी कीमत 170-180 करोड़ आंक रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें