फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव : 776 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे वोटर

Sun, 01 Nov 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में 55 विधानसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान रविवार को होगा। चौथे चरण को देखते हुए भाजपा में जहां उत्साह है, वहीं जदयू को जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन


गत विधानसभा चुनावों में इन दोनों दलों का गठबंधन था और उन्होंने इस चरण में आने वाली अधिकतर सीटों पर फतह हासिल की थी।

एक नवंबर को होने वाले मतदान के लिए करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 14,139 मतदान केंद्रों पर अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डालेंगे।

राज्य की इन 55 सीटों पर 776 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 57 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

सुरक्षबलों की 1163 कंपनियां करेंगी सुरक्षा

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. लक्ष्मणन ने कहा कि सुरक्षा स्थिति के आकलन के आधार पर 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि आठ सीटों पर चार बजे तक होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि चार सीटों पर मतदान तीन बजे ही खत्म हो जाएगा। 3043 मतदान केंद्र नक्सल ग्रस्त इलाकों में हैं।

लक्ष्मणन ने जानकारी दी कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस की 1163 कंपनियां (प्रत्येक कंपनी में 100 जवान) तैनात की जाएंगी।

नदी में गश्त करने के लिए 38 मोटर बोटों को सेवा में लगाया जाएगा। पहले के तीन चरणों में 131 सीटों पर मतदान हो चुका है।

चौथे चरण के बाद, 186 सीटों पर मतदान हो चुका होगा। बची हुई 57 सीटों पर अंतिम चरण का मतदान पांच नवंबर को होना है। मतगणना आठ नवंबर को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें