बिहार राज्य निर्वाचन आयोग अब नगरपालिका आम एवं उप-निर्वाचन 2026 को सुगम बनाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। आयोग ने इस बार निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक का समावेश करते हुए वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाएँ, दिव्यांग, प्रवासी मजदूर और गंभीर रोग से ग्रसित मतदाताओं के लिए ई-वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करेगी। इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने दी। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस सत्र का मुख्य केंद्र बिंदु उन मतदाताओं को सशक्त बनाना है जो शारीरिक या अन्य कारणों से मतदान केंद्र तक पहुँचने में असमर्थ हैं।