फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मां काम पर गई, तो मासूम को अकेला पाकर पड़ोसी ने किया गंदा काम; फिर भड़की भीड़ ने किया बुरा हाल

Fri, 15 May 2026 07:13 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के लहेरियासराय में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची की मां के काम पर जाने के बाद मौका देखकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
लहेरियासराय थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाले आरोपी युवक की पहचान संजय साह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय मोहल्ले के लोगों को हुई, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मां काम पर गई थी, बच्ची को अकेला पाकर किया गंदा काम
पीड़िता की मां ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ पिछले करीब पांच-छह साल से उसी इलाके में एक किराए के मकान में रह रही है और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालती है। यह दर्दनाक घटना गुरुवार की शाम की है। उस वक्त मासूम बच्ची घर में बिल्कुल अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसी मकान में रहने वाले सह-किराएदार संजय साह ने बच्ची को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी उस वक्त अत्यधिक नशे की हालत में था। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर जबरन अपने कमरे में ले गया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोसी महिला ने खोला राज
बच्ची की मां जब देर रात काम खत्म करके वापस घर लौटी, तो उसे अपनी बेटी की हालत देखकर कुछ अजीब लगा। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे संजय साह की इस करतूत के बारे में जानकारी दी। जब मां ने अपनी सहमी हुई मासूम बेटी को दुलारा, तब बच्ची ने रोते-बिलखते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। शुक्रवार की सुबह जैसे ही यह बात आसपास के लोगों और स्थानीय मोहल्ले में फैली, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी संजय साह को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: छह साल पहले मां ने छोड़ा, तीन साल पहले भाई को सांप ने डसा; अब इकलौते कमाऊ बेटे की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन


मामले की जांच और मेडिकल में जुटी पुलिस
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस वैन तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाते हुए अपनी कस्टडी में ले लिया। इस संबंध में लहेरियासराय थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें