फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में नशे में छोटे भाई ने सगे भाई की ली जान, दोनों के बीच 12 हजार रुपये को लेकर चल रहा था विवाद

Wed, 03 May 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मंटू चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे की हालत में उनका छोटा बेटा आया। पहले उनके सीने पर पत्थर मार दिया, जिससे वह दर्द से छटपटा उठे। इसके बाद उनका छोटा बेटा ने मंझले बेटे की पहले पिटाई कर दी। फिर घर में रखे लकड़ी के कुंदे से सिर पर मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बड़े बेटे की हत्या के बाद परेशान परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में बुधवार की सुबह सगे भाई ने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनंद गांव का है। मृतक स्थानीय निवासी राजेंद्र चौधरी का बेटा मंटू चौधरी (28) है। हत्या का आरोप मंटू चौधरी के छोटे भाई शंकर चौधरी पर लगा है।

विज्ञापन


मंटू चौधरी के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे की हालत में उनका छोटा बेटा आया। पहले उनके सीने पर पत्थर मार दिया, जिससे वह दर्द से छटपटा उठे। इसके बाद उनका छोटा बेटा ने मंझले बेटे की पहले पिटाई कर दी। फिर घर में रखे लकड़ी के कुंदे से सिर पर मार कर हत्या कर दी।

दरअसल, मंटू चौधरी के पास शंकर चौधरी के 12 हजार रुपये बकाया थे। इसी बात को लेकर आज फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद घर में रखे लकड़ी के कुंदे से सिर पर वार कर शंकर चौधरी ने मंटू चौधरी की जान ले ली।
विज्ञापन


अस्थावां थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दो लोगों को आरोपी बना कर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पैसे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने मंझले भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें