फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ट्रेन को बीच में छोड़कर भागा ड्राइवर, नहाकर 2 घंटे बाद लौटा

Sat, 15 Apr 2017 11:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों को 2 घंटे तक इसलिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि ट्रेन का ड्राइवर गायब हो गया था। चौंका देने वाली बात है कि वो गर्मी से तंग आकर नहाने के लिए चला गया और करीब 2 घंटे बाद वापस आया।
विज्ञापन


दरअसल, ये ट्रेन पटना से उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के लिए रवाना हुई थी। इस बीच सुबह करीब 10.55 पर ट्रेन बक्सर स्टेशन पहुंचने के बाद ड्राइवर मौके से गायब हो गया। थोड़ी देर ग्रीन सिग्नल मिल गया, लेकिन ट्रेन अपनी जगह पर ही थी। लोगों ने विरोध किया तो स्टेशन के स्टाफ ने ड्राइवर को खोजना शुरू कर दिया। इस वजह से बाकी दूसरी ट्रेन भी लेट हो रही थी।

ड्राइवर को ढूंढने के बीच उसके लिए घोषणा भी की गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद 1.20 पर ड्राइवर पहुंचा। उसके खिलाफ जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ड्राइवर ने अपनी सफाई में बताया कि 40 डिग्री की गर्मी से वह काफी परेशान हो गया था।
विज्ञापन


वह इससे निजात पाने के लिए नहाने के लिए चला गया। बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया पर लोगों में रेलवे प्रशासन की इस हरकत पर काफी गुस्सा भरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें