बीते शनिवार को दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सीतामढ़ी में इलाके के जाने-माने सर्जन के पीपी लोहिया के घर पर सुबह के वक्त बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश दो बाइकों पर सवार थे। डॉक्टर लोहिया के घर पर पांच राउंड गोली दागी गईं। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन परिवार दहशत में है।
डॉक्टर लोहिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन डॉक्टर लोहिया ने देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किसने चलाई हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा कि रंगदारी वसूलने वाले बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं सीएम नीतीश कुमार की बैठक में भी मामला उठा। मामले पर नीतीश ने अधिकारियों की क्लास ली और जल्द से जल्द बगमाशों को पड़कने को कहा है।