फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेल जोड़ी का लव मैरिज के बाद तलाक: लालू

Sun, 16 Jun 2013 08:37 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जदयू और भाजपा के गठबंधन टूटने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक बेमेल जोड़ी की लव मैरिज थी, इसलिए तलाक तो होना ही था।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि यह समझौता सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए किया गया था। समय से पहले ही भाजपा और जदयू की टूट ने अपवित्र गठबंधन की पोल खोल दी है।

17 साल बाद एनडीए से जदयू हुआ अलग

राजद प्रमुख का यह भी कहना है कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के लिए शरद यादव और नीतीश कुमार ‘सती’ हो गए।

लालू ने कहा कि जब संघ ने नरेंद्र मोदी को आगे करने के लिए आडवाणी को किनारे कर दिया, तब आडवाणी ने यह चाल चली और जदयू को एनडीए से अलग होने की धमकी देने को कहा।

आडवाणी ने भी माना, मोदी की वजह से टूटा गठबंधन

अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि नीतीश नरेंद्र मोदी के विरोध का स्वांग सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए रच रहे हैं।

रामविलास पासवान की तरह 2002 में दंगों के बाद आखिर उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया था। उन्होंने एनडीए गठबंधन टूटने के लिए नीतीश के घमंड को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को आम जनता 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनावों में सबक सिखाएगी। महाराजगंज सीट पर हुए उपचुनाव इस बात का संकेत देने के लिए काफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें